किसानों को आसानी से मिलेंगे धान के बीज

0
113

-इस वर्ष नौ हजार हेक्टेयर में धान की उपज का लक्ष्य
बक्सर खबर। दो दिन बाद रोहणी नक्षत्र प्रारंभ हो रहा है। इसके प्रारंभ होते ही किसान खेत में धान के बीज डालते हैं। उसके लिए मौसम अनुकूल भी है और प्रशासन तैयार भी। जिला प्रशासन के अनुसार इस वर्ष बीज डालने से पहले अच्छी बारिश भी हो गई है। साथ ही कृषि विभाग ने पर्याप्त मात्रा में धान के बीच मंगा लिए हैं। इसके किसान अपने पंचायत के कृषि सलाहकार से संपर्क कर सकते हैं। विभाग के अनुसार 21 मई 2021 तक 79.95 मि0मी0 वर्षा हुई है। जो सामान्य वर्षापात से 61 प्रतिशत अधिक है। दिनांक 24 मई से रोहिणी नक्षत्र को शुरूआत हो जाती है। जो 07 जून 2021 तक चलेगी।

किसान भाई अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए रोहिणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा गिराना शुरू कर देते हैं। विभाग द्वारा खरीफ मौसम में लगाये जाने वाली फसलों का लक्ष्य एवं बीज की मात्रा को जिले में उपलब्घ करा दिया गया है। इस बार 90005 हेक्टेयर में धान फसल का लक्ष्य रखा गया है। बीजों की आपूर्ति बिहार राज्य बीज निगम के चिहिन्त बीज बिक्रेताओं द्वारा की जाएगी। जिले में कुल 1805 क्विंटल धान बीज का वितरण अनुदानित दर पर किया जायेगा। जिले में बीज बिक्रेताओं को चिहिन्त कर लिया गया है। उनके द्वारा राशि बिहार राज्य बीज निगम को भेजी जा चुकी है। विभाग का प्रयास है कि रोहिणी नक्षत्र में किसानों को बीज उपलब्घ करा दिया जाय। इसके लिए कुल 8945 किसानों द्वारा आवेदन दिया गया है। इस साल विभाग किसानों को उनके घर पर बीज उपलब्घ करवाया जाएगा। घर पर बीज प्राप्त करने के लिए अभी तक कुल 2347 किसानों द्वारा आवेदन दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here