यूरिया की किल्लत झेल रहे किसान

0
187

-दर पहुंची 340, इफको का स्टॉक दे रहा है जवाब
बक्सर खबर। किसानों के साथ हर कोई ठगी करता है। बस उसे मौका मिलना चाहिए। फिलहाल रसायनिक खाद की बिक्री करने वाले उन्हें लूट रहे हैं। गेहूं की पटनवन चल रही है। ऐसे में यूरिया की जरुरत सभी किसानों को है। मांग बढ़ी है तो दुकानदार अपनी वाली कर रहे हैं। 270 रुपये की यूरिया का मूल्य बढ़कर 340 हो गया है। लेदेकर इफको का सेंटर है। जहां धोखाधड़ी नहीं होती। लेकिन, वहां स्टॉक ही समाप्त है। राजापुर गांव के किसान राहुल कुमार ने बक्सर खबर को फोन मिलाया।

पूछा, आप लोग किसानों की समस्या पर ध्यान देते हैं। हमने कहा आप अपनी बात रखें। उनकी बातें ही यहां खबर के रुप में प्रशासन, पाठक दोनों के समक्ष है। सच क्या है, यह प्रशासन स्वयं ही पता लगा सकता है। जरुरी नहीं हम ही उसकी व्याख्या करें। किसानों का कहना है आधार कार्ड मांगते हैं। पांच बोरी खाद देंगे। अब पांच बोरी के लिए कहां कहां किसान दौड़ लगाएं। तीयरा, चौसा के केन्द्र पर खाद उपलब्ध नहीं है। इसी मजबूरी का लाभ निजी दुकानदार उठा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here