खेत में काम करने गए किसान की करंट लगने से मौत

0
2146

-दोपहर के वक्त हुई दुर्घटना, परिवार हुआ असहाय
बक्सर खबर। केसठ प्रखंड के दंगौली गांव में रविवार को करंट लगने से अधेड़ किसान की मौत हो गई। सूचना के अनुसार इस गांव के निवासी नन्हकू पासवान खेत में खाद डालने गए थे। खेत में बिजली का तार पड़ा था। जिस पर उनकी नजर नहीं पड़ी। वे अचानक उसके संपर्क में तड़पने लगा। हालांकि उन्होंने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। आस-पास खेतों में मौजूद अन्य लोग वहां दौड़कर गए। उन्हें लाठी-डंडे की मदद से तार से अलग किया गया। लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सहायक थाना सोनवर्षा को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के अनुसार नन्हकू अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौत की खबर सुन पत्नी बेहोश हो गई। बच्चे भी पिता के लिए जार-जार हो रो रहे थे। पंचायत के मुखया अरविंद उर्फ गामा यादव व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। सबने दुखी परिवार को ढांढस बधाया। साथ ही प्रशासन ने परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here