दुर्घटना में बिजली मैकेनिक की मौत, दूसरा घायल

0
1109

बक्सर खबर। ड्यूटी कर लौट रहे बिजली मिस्त्री की मंगलवार की रात मौत हो गई। यह दुखद दुर्घटना रात नौ बजे के लगभग चुरामनपुर गांव के पास हुई। सूत्रों के अनुसार नया भोजपुर के रहने वाले ज्वाला सिंह (32) पुत्र कमला सिंह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। वे नीचे गिरे और ट्रक की चपेट में आ गए। उनका साथी रमेश सिंह पुत्र नंदजी सिंह भी उसी बाइक पर था। जिसे गंभीर चोटें आई है।

सूचना मिलने के बाद उसे रात के वक्त ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। आज बुधवार को दुर्घटना के बारे में जानकारी मीडिया को पता चली। सूत्रों ने बताया दोनों लोग बिजली विभाग में बतौर पीआरडब्लू काम करते थे। घर जाने के दौरान ऐसा दुखद वाकया हो गया। सूचना के अनुसार मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। उसी बाइक से दूसरा व्यक्ति सफर कर रहा था। जो अपनी गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here