‌‌‌ लापता हुआ आठवीं का छात्र पीयूष, परिजन परेशान

0
985

-सुबह दस बजे निकला घर से लेकिन नहीं आया वापस
बक्सर खबर। आठवीं कक्षा का छात्र पीयूष सुबह 10 बजे के लगभग घर से निकला तो फिर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी कुशलता को लेकर आशंकित हैं। आखिर वह कहां चला गया। इसकी सूचना उन लोगों ने पुलिस को भी दे रखी है। लेकिन, अभी कुछ ही घंटे गुजरे हैं। इस वजह से पुलिस भी उन्हें स्वयं के स्तर से तलाश करने की सलाह दे रही है। किशोर वय का यह छात्र डीएवी स्कूल लालगंज के वर्ग आठ का छात्र है। स्कूल भी बंद हैं, ऐसे में वह कहां गया। इसकी चिंता परिवार वालों को खाए जा रहे हैं। उसके पिता सुनील कुमार वर्मा शहर के पांडेयपट्टी में इलाके में रहते हैं।

परिवार वालों के अनुसार वह सुबह घर से निकला तो मां को लगा पिता के यहां दुकान पर जा रहा है। हालांकि वह दुकान तक आया भी था। लेकिन, वहां से फिर कहीं निकल गया। पिता को लगा वह घर लौट गया होगा। जब दोपहर हुई तो मां ने उसके बारे में पता किया। वह कहां है, इसकी सूचना नहीं मिल पायी। देखते-देखते शाम होने को आई तो परिजन परेशान हो गए। अब उसकी तलाश जारी है, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। अगर किसी को इस बच्चे के बारे में जानकारी हो तो कृपया 7856967318 नंबर पर सूचना दे सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here