डुमराव की नव्या सिंह का सैनिक स्कूल में चयन, परिवार में खुशी

0
636

बक्सर खबर। डुमरांव की रहने वाली नव्या सिंह का सैनिक स्कूल नालंदा में चयन हुआ। हनुमान नगर कॉलोनी निवासी नवीन कुमार की पुत्री नव्या सिंह का वर्ग 6 में सैनिक स्कूल नालंदा में चयन के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसे नव्या ने उत्तीर्ण किया। अब वह आगे की पढ़ाई में सैनिक स्कूल नालंदा में करेंगी।

इस खबर को सुनकर परिवार के साथ -साथ विद्यालय को भी उस पर गर्व हुआ। डुमरांव स्थित राइजिंग सन इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाली नव्या का स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मान किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर ब्राह्मा ठाकुर तथा प्राचार्य एस वेंकेटेशन में छात्रा को शुभकामनाएं दीं। नव्या ने बताया कि वह भारतीय वायुसेना में जाना चाहती है। इस सफलता से वह काफी खुश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here