‌‌‌ दो पक्षों में आपसी विवाद के कारण चली गोली, दस नामजद

0
1752

-रात के वक्त संगराव में आमने-सामने आए एक ही गांव के लोग
बक्सर खबर। आपसी विवाद के कारण राजपुर थाना के संगराव गांव में दो पक्षों के लिए एक दुसरे के सामने आ गए। इन लोगों ने हवा में गोलियां दाग अपनी भड़ास निकाली। घटना रविवार रात दस बजे की है। पूछने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि इस गांव के मनोज पांडेय व कमलेश पांडेय के मध्य पुराना विवाद है।

पहले भी वे लोग आपस में मारपीट कर चुके हैं। रविवार की रात जो गोलीबारी हुई। उसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। मनोज पांडेय ने कुल सात लोगों को नामजद किया है। दूसरे पक्ष से कमलेश पांडेय ने तीन को नामजद किया है और कुछ अज्ञात लोगों का उल्लेख किया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here