डूबने से किशोर की मौत, बुझ गया घर का चिराग

0
1523

बक्सर खबर। गंगा में डूब जाने से पंकज कुमार पांडेय (17) की मौत हो गई। यह दुखद घटना शुक्रवार की सुबह पटना के कृष्णा घाट पर हुई। अपने पिता का इकलौता पुत्र पंकज बुआ को स्नान कराने घाट पहुंचा था। एकादशी का स्नान करने गई बुआ के साथ वह भी नहाने उतरा। लेकिन बाहर नहीं निकला। प्रशासन को सूचना दी गई। घंटो प्रयास के बाद शव बरामद हुआ। यह सूचना जब उसके गांव धरनीपुर, थाना धनसोई पहुंची तो परिवार में मातम पसर गया।

पिता मगरु पांडेय व अन्य पड़ोसी पटना भागे। ग्रामीणों के अनुसार वह इंटर का छात्र था। आरा में रहकर पढ़ाई करता था। उसकी बुआ के घर का कोई सदस्य बीमार था। जिसका उपचार पटना में चल रहा है। उन्हीं की मदद के लिए वह पटना गया था। लेकिन काल उसे गंगा घाट तक खींच ले गया। सुबह आठ बजे के लगभग नहाने के दौरान वह डूब गया। सूत्रों ने बताया पीएमसीएच में पोस्टमार्टम होने के बाद देर शाम उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here