स्टेशन रोड में अतिक्रमण का डीएम ने लिया जायजा, मचा हड़कंप

0
719

-ज्योति लाइब्रेरी से महाराज पंप तक की मापी का निर्देश
बक्सर खबर। स्टेशन रोड में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। इस रास्ते में ज्योति लाइब्रेरी के पास ही अतिक्रमण हो गया है। उसके सामने अंग्रेज कब्रिस्तान है। जिसके सामने बड़ा गढ़ा हुआ करता था। उसमें भी धीरे-धीरे घर बनते जा रहे हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने इसका निरीक्षण किया। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला था और अंचल का अमीन भी। उन्होंने लाइब्रेरी के सामने से लेकर महाराज पंप तक का जायजा लिया।

लोगों से बात करते डीएम अमन समीर

जितने भी लोग हैं, सभी से जमीन के कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया। साथ ही उसकी मापी कराने का निर्देश दिया गया। डीएम के इस निरीक्षण से लोगों में हड़कंप है। आगे की कार्रवाई क्या होगी। यह आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन, प्रशासन के इस कदम से कई लोगों के होश उड़े हुए हैं। क्योंकि यहां बहुत बड़े हिस्से पर अतिक्रमण काबिज है। मापी के बाद जिन्न किस रुप में बाहर आता है। इसकी चर्चा शहर में जोरो पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here