‌‌‌ खुशहाली का त्योहार दिवाली, प्रकाश से जगमगा रहा शहर

0
517

-खुब बनी रंगोली, चले पटाखे, आपके लिए हमारी भी शुभकामनाएं  
बक्सर खबर। जिले में दिवाली का त्योहार आज की रात मनाया जा रहा है। हर तरफ दीप जल खुशहाली का संदेश दे रहे हैं। प्रकाश यह साबित कर रहा है। हर भारतीय अंधकार को चुनौती देने के लिए खड़ा है। जो तस्वीरें आज सोमवार की शाम हम तक पहुंची हैं। वे बता रहीं हैं। घर के आगे लोगों ने रंगोली भी खुब बनाई है।

पटाखे चलाते बच्चे

बच्चे और महिलाएं घरों को सजाने में जुटे हैं। नारायण और माता लक्ष्मी की पूजा भी घरों में वैदिक विधान के साथ हुई। लोग बड़ी संख्या में मंदिरों में भी श्रद्धा के दीप जलाने पहुंचे। कुल मिलाकर शहर के सभी भवनों में दीप जलते दिखे। कुछ सरकारी भवनों को छोड़कर। शाम सात बजे के बाद पटाखे चलने शुरू हुए और कुछ ही देर में पूरा शहर उत्साह के रंग में सराबोर हो गया।

दरवाजे पर बनी आकर्षक रंगोली

त्योहार का आनंद बच्चों ने खुब उठाया। आज जिनकी दिवाली मजे से नहीं कट रही है। उनके लिए भी बक्सर खबर परमात्मा से प्रार्थना करता है। उनका भी आने वाला समय खुशहाल हो। दिवाली को लेकर जो तस्वीरें हम तक आई हैं। उनमें पटाखे चलाते बच्चे, रंगोली की तस्वीर भी काफी मनोरम प्रतीत हो रही है। देखें तस्वीरों में शहर की दिवाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here