माता-पिता की याद में बांटे कंबल, पहुंचे मंत्री व विधायक

0
442

-संतोष पाठक ने नया भोजपुर में आयोजित किया वृहद कार्यक्रम
बक्सर खबर। नया भोजपुर गांव में रविवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया। संतोष पाठक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद व जिले के कई विधायक शामिल हुए। इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता अनिल उपाध्याय ने बताया कि पाठक पश्चिम बंगाल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष हैं।

उन्होंने अपने माता-पिता की पुण्यतिथि पर यह कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें मंत्री के अलावा सदर विधायक संजय तिवारी, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव, चक्की के पूर्व जिला परिषद परमा यादव, भोला यादव, उत्तम यादव समेत अनेक लोग शामिल हुए। इस दौरान हजारों लोगों के मध्य कंबल का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here