एनडीए की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा

0
268

बक्सर खबर। रामलीला मंच पर मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें उपस्थित सभी दल के सहयोगियों ने नरेन्द्र मोदी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान एनडीए के उम्मीदवार अश्विनी चौबे और सभी घटक दलों के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। एनडीए के तीनों दल के नेताओं ने संयुक्त रुप से चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव तैयारियों के सम्बंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कहां किसको जाना है कहां-कहां संपर्क करना है। इसकी रुपरेखा तय हुई।

उपस्थित प्रमुख नेताओं में भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा, बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप दुबे, राजपुर से पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथ राम, लोकसभा विस्तारक ब्रजराज श्रीवास्तव, महामंत्री आदित्य चौधरी, मदन दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष राजवंश सिंह, उपाध्यक्ष निर्भय राय, पुनीत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधुरी कुंवर सहित सैकड़ों की संख्या में जिला और मंडल तथा वार्ड स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल थे। सभी को संबोधित करते हुए उम्मीदवार अश्विनी चौबे ने कहा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। भाजपा अपने राष्ट्रवादी और विकासवादी नीति तथा निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बल पर न सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में हुए देश के विकास और जन कल्याण के कार्यों के कारण जहां देश के गरीब, निम्न और मध्यमवर्ग के लोगों के चेहरे पर मुस्कान और जिंदगी में खुशहाली आनी शुरू हो गई है। ऐसे में आपका प्रयास हमारे लिए बड़ी शक्ति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here