दियरांचल को मिलेगा पानी, डीएम ने दिया मिश्रा को भरोसा

0
651

बक्सर खबर : सिमरी प्रखंड के दियरांचल इलाके को पेयजल मिलेगा। इसका भरोसा डीएम अरविंद कुमार वर्मा दियरांचल के लोगों को दिया है। उन्होंने गुरुवार की शाम सिमरी पश्चिमी के पार्षद प्रतिनिधि विजय मिश्रा के साथ समझौता वार्ता की। गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे नंदन गांव में मिश्रा और जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। मौके पर पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता मनीष आनंद, डीडीसी अरविंद कुमार व डुमरांव एसडीओ प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

सभी अधिकारियों ने मिश्रा को समझाया। विरोध करने से काम नहीं होता है। आप विरोध करना चाहते हैं या केशोपुर के जल शोध संस्थान को चालू कराना। मिश्रा ने कहा हमें पानी चाहिए। अधिकारियों की टीम ने आश्वासन दिया। 21 तारीख को मानव श्रृंखला के कार्यक्रम के बाद मौके का दौरा किया जाएगा। स्वयं डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने भी मिश्रा को भरोसा दिलाया। मैं वहां का दौरा करुंगा। बैठक के बाद मिश्रा ने बक्सर खबर को बताया कि मुख्यमंत्री के नाम से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। हमने यह निर्णय लिया है। शुक्रवार के कार्यक्रम में दियरांचल के लोग काला झंडा नहीं दिखाएंगे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here