विकसित हो बक्सर अपना यही है मेरा सपना : अनिल कुमार

1
243

बक्सर खबर। दिनार। जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बक्सर लोकसभा के उम्मीदवार अनिल कुमार ने आज रविवार को दिनारा विधान सभा क्षेत्र के सुंदरवन, राजपुर, मंसुडिहरी, जिगना, भानपुर समेत लगभग 2 दर्जन गांवों में सधन जनसंपर्क किया। जनता से सिलाई मशीन छाप पर वोट देने की अपील की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बक्सर के विकास का सपना उनकी आंखों में हैं।

मैंने गांव-गांव घूमते हुए बहुत कुछ देखा और सूना है। किसी क्षेत्र की कौन से आवश्यकता है। यह मेरे जेहन में हैं। मैं वह हार काशिश करुंगा। जिससे अपना बक्सर पूरे बिहार में अलग पहचान बना सके। इसके लिए जरुरी है कि आप अपने बीच के भाई को इसका मौका दें। आपने जिस प्रतिनिधि को चुनकर लोकसभा भेजा। वह मंत्री होने के बाद भी यहां एक अस्पताल नहीं बनवा सके। यहां के विधायक उद्योग मंत्री हैं। लेकिन उन्होंने क्या किया यहां के लिए। उन्होंने लोगों से रोजगार, शिक्षा, अस्पताल, महिला कॉलेज खोलने के वादे किए। जनसंपर्क के मौके रवि प्रकाश, मंटू पटेल, चक्रवर्ती चौधरी, जगत नारायण सिंह, मोहन राम, संजय मंडल, डॉ रामराज भारती, सुविदार दास, आशुतोष पांडेय, राजा यादव, मोहन गुप्ता, संतोष यादव, रमेश राम, चंद्रशेखर सिंह, अरुण सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामाधार राम के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here