विरोध के बावजूद मुख्यमंत्री ने की सभा

0
2859

बक्सर खबर : नंदन गांव में पथराव और विरोध की राजनीति के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा की। हरियाणा फार्म स्थित सभा स्थल पर प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने योजनाओं का शिलान्यास किया और मुख्य मंच से सभा को संबोधित कर रहे हैं। एक मजे हुए नेता की तरह मुख्यमंत्री ने बगैर किसी तनाव के अपना संबोधन पूरा किया। उनके बोलने से पहले अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। सारी औपचारिकताएं पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुरुप हुई। पथराव के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम थोड़ा विलंब से शुरु हुआ। पत्थर खाने के बाद भी सभी सुरक्षा कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने काम में जुटे दिखे।

 

पहले भी हो चुका है पथराव
बक्सर खबर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मई 2012 में चौसा में पथराव की घटना हुई थी। जब नीतीश कुमार चौसा में स्थित शेरशाह के लड़ाई के मैदान को देखने जा रहे थे। बारे मोड़ के पास कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। जिसमें पुलिस के कई वाहनों की शीशे टूट गए थे। हालाकि उस समय कोई घायल नहीं हुआ था।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here