दलितों और यादवों पर हो रहा है अत्याचार : पप्पू यादव

0
2002

बक्सर खबर : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रविवार को नंदन गांव पहुंचे। उन्होंने उन परिवारों से मुलाकात की। जिनके सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा यह घटना जलियां वाला बाग से बड़ी घटना है। यहां दलितों और यादवों को प्रताडि़त किया जा रहा है। उन लोगों को विशेष रुप से टार्गेट किया जा रहा है जो इन जातियों के हैं।

यहां जो कुछ हुआ वह पदाधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। इन अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अगर मुख्यमंत्री जी को लगता है यहां गलत हुआ है तो वे इसकी जांच हाई कोर्ट के जज से कराएं। लेकिन इन परिवार वालों को बख्श दिया जाना चाहिए। नहीं तो हम इसके लिए सड़क से संसद तक आवाज उठाएंगे। उनके साथ पूर्व विधायक अखलाक अहमद भी मौजूद रहे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here