‌‌वार्ड 18 के पार्षद रविन्द्र लाला का निधन

0
519

बक्सर खबर। शहर के सिविल लाइन मुहल्ले के निवासी वार्ड सदस्य रविन्द्र कुमार लाला का निधन हो गया है। स्थानिय सूत्रों के अनुसार वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र लगभग 65 वर्ष थी। अपने सामाजिक सरोकार की वजह से वे लोगों में काफी लोकप्रिय थे।

वर्तमान समय में शहर के वार्ड संख्या 18 के निर्वाचित पार्षद भी। उनकी आकस्मिक मृत्यु पर उप मुख्य पार्षद बबन सिंह, योगेश राय, शशि गुप्ता आदि लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। बबन सिंह के अनुसार सोमवार की रात अपने निवास पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here