‌‌‌बक्सर में मिले कोरोना के दो पॉजिटिव

0
7475

-दोनों को ऑइसोलेशन वार्ड में किया गया दाखिल
बक्सर खबर। जिले में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनका सैंपल जांच के लिए 14 तारीख को लिया गया था। आज यह रिपोर्ट प्राप्त हुई है। एक मरीज की उम्र लगभग 67 वर्ष है। दूसरे की उम्र लगभग 35 वर्ष। कोविड-19 की नेशनल साइट पर भी इसका आंकड़ा देखने को मिल रहा है। ऐसा बताया जा रहा है। यह दोनों लोग जिले के ही निवासी हैं।

वैसे प्रशासन ने उनकी पूरी केस हिस्ट्री बना ली है। वे किससे मिले, कहा गए और जो भी जानकारी चाहिए। पूछने पर जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया। इन्हें पूर्व से ही कोरंटाइन किया गया था। फिलहाल रिपोर्ट आने के बाद इन्हें आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर दिया गया है। वैसे बिहार में कुल मरीजों की संख्या 74 पहुंच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here