कांग्रेस ने आयोजित किया मैत्री भोज

0
351

बक्सर खबर : प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने मैत्री भोज का आयोजन किया। भारतीय परंपरा के महान पर्व मकर संक्रांति उत्सव के मौके पर आयोजित भोज में सभी धर्म व जाति वर्ग के लोग शामिल हुए। जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहा हमारा प्रयास रहता है। आपसी भाई चारे को बढ़ावा दिया जाए। इस लिए मैं इस आयोजन को हर वर्ष करने का प्रयास करता हूं। नगर के पीपी रोड स्थित जायसवाल अतिथि गृह की छत पर यह आयोजन हुआ। यहां आने सभी लोगों को चुडा-दही और तिलकुट खिलाकर मकर संक्रांति की बधाई दी गई।

जिसमें सदर एसडीओ गौतम कुमार, साहित्यकार कुमार नयन, आनंद मोहन उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ के अलावा जदयू नेता राजनरायण पांडेय एवं गैर राजनीति लोगों ने हिस्सा लिया। रेडक्रास के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश जायसवाल भी यहां मेजबान के रुप में मुस्तैद दिखे। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष जयंती झा भी इस वर्ष बक्सर के इस मैत्री भोज में शामिल हुई। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ लोगों ने पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, अनिरुद्ध पांडेय पूर्व जिलाध्यक्ष, कामेश्वर पांडेय, बजरंगी मिश्रा, साधना पांडेय, करुणा निधि दुबे, राजारमण पांडेय, संजय पांडेय, ललन दुबे, अंशु तिवारी, चितरंजन प्रसाद, विरेन्द्र राम, जयराम सिंह, जवाहर लाल दुबे आदि लोग शामिल हुए।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here