‌‌‌ शिकायत : प्रखंड से भी बदतर है सदर अस्पताल का हाल

0
299

-मरीज के परिजन ने सुनाया आंखों देखा हाल
बक्सर खबर। सदर अस्पताल का हाल प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से भी बदतर है। यह शब्द हमारे हैं लेकिन, शिकायत एक मरीज के परिजन की है। शुक्रवार की दोपहर शिवजी नाम के व्यक्ति ने फोन किया। उन्होंने जो बताया वही हम आपके समक्ष रख रहे हैं। सदर अस्पताल में उपचार कैसा होता है। यह तो हम और सभी जानते हैं। लेकिन यहां का हाल कैसा है। वह तो मरीज के साथ पहुंचने वाले ही जानते हैं। अस्पताल की चौथी मंजिल पर अपने मरीज को लेकर वार्ड में बैठे व्यक्ति बदबू से परेशान होकर फोन किया। उसने बताया कि पूरा वार्ड शौचालय की बदबू से परेशान है। जिन्हें शौच के लिए जाना है। उनका तो और भी बुरा हाल है।

जैसे ही आप वहां पहुंचते हैं गंदगी पसरी पड़ी है। क्या अंदर और बाहर, उसका बखान तो किया नहीं जा सकता। लेकिन, देखकर अनुमान लगाया जा सकता है। यहां नियमित सफाई नहीं होती। परेशान मरीज के परिजन ने हिम्मत की और स्वास्थ्य प्रबंधक तक शिकायत लेकर गया। लेकिन, यहां आम आदमी की सुनता कौन है। थक कर उसने मीडिया को फोन मिलाया। उसे लगा समस्या का समाधान हो जाएगा। लेकिन, जिस अस्पताल के कर्मी मल मूत्र की गंदगी झेलने के आदि हैं। उन्हें बदनामी का भला कैसा डर। लेकिन, हमें तो डर है, अगर आम आदमी का विश्वास मीडिया से उठ गया तो यह पत्रकारिता धर्म का अपमान होगा। सो यह खबर आपके सामने है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here