‌‌‌मंगलवार को शहर रहेगा जाम, बीपीएससी की परीक्षा में 15 हजार लोगों के आने का अनुमान

0
668

बक्सर खबर। बक्सर और डुमरांव के लोग जाने लें। 15 अक्टूबर को बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा है। अपने जिले में भी 26 परीक्षा केन्द्र बने हैं। 20 जिला मुख्यालय और इसके आस-पास तथा छह केन्द्र डुमरांव में हैं। इसमें शामिल होने 15000 (लगभग) परीक्षार्थी आएंगे। या यूं कहें इनका आगमन शुरू हो गया है। परीक्षा का समय दोपहर 12 से 2 बजे का है। इस लिए सुबह दस बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से चार बजे तक। सड़क पर भारी भीड़ रहने का अनुमान है। इसको ध्यान में रखते हुए। वैसे लोग जिनको आवश्यक कार्य न हो। वे सड़क पर बेवजह गाड़ियां न दौड़ाए। नहीं तो जाम के झाम में पड़ सकते हैं। यही हाल रेलवे स्टेशन का भी रहेगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद से लेकर देर रात क यहां रुकने वाली सभी ट्रेनों में लोग भर-भर कर जाएंगे। अर्थात ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री भी सजग रहें। यह तो हो गई पाठकों की सजगता वाली बात। अब जाने लें कुछ नियम कायदे।

12 बजे से पहले पहुंचे परीक्षा केन्द्र, स्टेशन पर बना है सहायता केन्द्र
बक्सर खबर। परीक्षा देने वाले लोगों को अपने केन्द्र पर 12 बजे से पहले पहुंचना होगा। इसका सख्त निर्देश आज जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने जारी किया। तय समय के बाद किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कोई भी सामान लेकर केन्द्र तक नहीं जाएगा। परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ आज सोमवार को बैठक की। कदाचार मुक्त परीक्षा हो। इसका सभी को ध्यान रखना है। इनकी सहायता के लिए स्टेशन व बस स्टैंड में दो सहायता केन्द्र काम करेंगे। पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने कहा। स्टेशन, परीक्षा केन्द्र के आस-पास एवं आटो स्टैंड जैसी जगहों पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। वहीं सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने परीक्षा केन्द्रों के आास-पास निषेधाज्ञा लागू करने की बात कही है। परीक्षा केन्द्र के आस-पास लोगों के जमा होने पर मनाही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here