चोरों का बाल मुड ग्रामीणों ने पीटा, किया पुलिस के हवाले

0
1081

बक्सर खबर। डुमरांव के नेनुआ गांव में गुरुवार की रात दो चोर पकड़े गए। ग्रामीणों ने उन्हें पीटा और पेड़ से बांध दिया। सुबह हुई तो कुछ ने उनके बाल काट दिए। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को डुमरांव पुलिस वहां पहुंची और दोनों को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया प्रेम कुमार पाठक नेनुआ गांव का ही निवासी है। पुलिस के अनुसार वह पहले भी दो बार चोरी कर चुका है। दुसरा साथी अजय पासवान भरौली यूपी का निवासी है।

ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार की रात यह दोनों पुष्पेन्द्र पाठक की आटो चुरा रहे थे तभी पकड़े गए। पूछताछ में पता चला कि पासवान गुरुवार की शाम बक्सर से सवारी ले डुमरांव आया था। वहां प्रेम से उसकी मुलाकात हो गई। मेरा गांव पास में है आज यहीं रुको सुबह मैं भी बक्सर चलूंगा। आटो चालक नेनुआ चला गया।

हेरिटेज विज्ञापन

रात में खाना खा वह आटो में सोने गया। प्रेम अपने घर गया। आधी रात में गांव की आटो चुरा भागने लगा तभी पकड़ा गया। उसके साथ आटो चालक भी। डुमरांव पुलिस ने बताया प्रेम पुराना चोर है। एक सप्ताह पहले ही जेल से बाहर आया है। अजय सारीमपुर के किसी व्यक्ति की गाड़ी चलाता है। इन दोनों को आज जेल भेज दिया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here