-ब्रह्मपुर विधानसभा के नियाजीपुर-अर्जुनपुर हाई स्कूल में तय है कार्यक्रम
बक्सर खबर। ब्रह्मपुर विधानसभा में मंगलवार को लोजपा आर के नेता चिराग पासवान सभा करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भोजपुरी अभिनेता व भाजपा के स्टार प्रचारक पवन सिंह भी इस सभा में शामिल होंगे। लोजपा नेता आशुतोष कुमार ने बताया इन तीनों नेताओं की संयुक्त सभा मंगलवार को सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर-अर्जुनपुर हाई स्कूल के मैदान में आयोजित है। जिसका समय सुबह के दस बजे रखा गया है। चिराग पासवान का तीन दिन पहले भी ब्रह्मपुर में कार्यक्रम आयोजित था।
लेकिन, बारिश के कारण वह कार्यक्रम रद्द हो गया था। मंगलवार को पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार का अंतिम दौर है। इस वजह से इस सभा पर सबकी नजर है। अंत में चौका कौन लगाता है। इसका भरपूर प्रयास यहां के लोग कर रहे हैं। हुलास पांडेय ब्रह्मपुर सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं। और बक्सर में इस पार्टी की इकलौती सीट है। इस वजह से इस पार्टी के सभी नेता चाहे वह किसी भी विधानसभा से आते हों। एक दिन पहले ही से ही ब्रह्मपुर इलाके में डेरा डाल चुके हैं।































































































