‌‌‌जनतांत्रित पार्टी ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

0
165

बक्सर खबर। जनतांत्रिक विकास पार्टी के कार्यकर्ताओ ने आज ज्योति चौक के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुतला जलाया। तकनीकी सेल के प्रदेश अध्यक्ष ई रवि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा सत्ता में बैठे लोग बेलगाम हो गए हैं। तभी तो उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर लाठी बरशाई जाती है। दो दिन पहले पटना में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई। एक दिन पहले शिक्षकों पर लाठी चली। यह तो सरासर मनमानी है। उपाध्यक्ष सरोज राजभर ने कहा कि सरकार संभल जाए।

कुर्सी पाकर जनता पर अत्याचार करने वालों को लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। कल बच्चों की मौत हुई। आज बाढ़ के कारण लोग परेशान हैं। शिक्षा का बूरा हाल है। इसके खिलाफ आवाज उठाना सरकार को बर्दाश्त नहीं। कार्यक्रम के दौरान युवा के दीपक सिंह, तकनीकी सेल के निकेश, रवि सिन्हा, संजीव मिश्रा, दीनानाथ चौधरी, बच्चन चौधरी, हीरालाल, अजीत यादव, मानसी भारती, रमेश राजभर, शिवशंकर, सुरेन्द्र भारती, रामाकांत राजभर, अशोक राज समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here