‌‌‌ नहाय-खाय के साथ छठ प्रारंभ, डीएम ने लिया छठ घाटों का जायजा

0
519

-सुरक्षा में लगाए गए हैं चार सौ पुलिस कर्मी, ट्रैफिक वाले नदारद
बक्सर खबर। आज शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार तीन दिवसीय छठ त्योहार प्रारंभ हो गया है। शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल सदर एसडीएम व नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी के साथ गंगा घाटों का अवलोकन करने गए। स्वयं सभी प्रमुख घाटों का पैदल भ्रमण किया और देखा कि उन्होंने ने पूर्व में निर्देश जारी किया था। उसका कितना अनुपालन हुआ है। जहां कमियां दिखी उसको पूरा करने का निर्देश नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी को दिया। बक्सर आध्यात्मिक नगर हैं। यहां बाहर से भी लोग व्रत करने आते हैं।

इस लिहाज से इस बार डीएम के निर्देश पर विशेष इंतजाम किया गया है। जिसे देखकर आप कहेंगे, छठ की तैयारी जोरों पर है। मुख्य पथ पर आकर्षक गेट बनाए गए हैं। रामरेखा घाट पर पेटिंग कराई गई है। जिसे देखकर यह लग रहा है कि यह त्योहार बक्सर के लिए खास है। डीएम के निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा व एसडीपीओ धीरज कुमार भी घाटों की दौड़ लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नप की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरुपम व मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि नियमतुल्ला फरीदी का भी बूरा हाल है।

रामरेखा घाट का निरीक्षण करते डीएम अंशुल अग्रवाल व अन्य

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान डीएम ने इन लोगों को रामरेखा घाट से नाथ घाट तक इतना दौड़ाया कि पैदल चलना मुश्किल हो रहा था। लेकिन, भले ही चलने में उन्हें परेशानी हुई। उन लोगों ने जन सुविधाओं का भरपूर ख्याल रखा है। अब तक की तैयारियां देखकर यही लग रहा है। दूसरी तरफ बाजार में भी उत्साह दिख रहा है। घाट से लेकर सड़क, चौराहों पर दुकानदारों ने भी आकर्षक स्वरूप में स्टाल लगाए हैं। जिससे छठ की शोभा बनी रही।

शहर में फलों की लगी दुकानें

कुछ सामाजिक कार्यकर्ता भी अभी से जन सेवा में जुट गए हैं। इस सिलसिले में जन संपर्क पदाधिकारी ने सूचना देते हुए बताया कि सुरक्षा इंतजाम के लिए 200 की संख्या में मजिस्ट्रेट एवं 400 की संख्या में पुलिस बल की तैनाती छठ पर्व को लेकर की जायेगी। साथ ही विभिन्न छठ घाटों की निगरानी ड्रोन से भी की जायेगी। बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जिससे बाहर से छठ करने आए हुए व्रतियों को कठिनाई न हों। सभी घाटों पर बोर्ड साइनेज भी लगाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here