बिनोद महतो हत्याकांड के विरोध में निकला कैंडल मार्च

0
422

-लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए बढ़ाया दबाव
बक्सर खबर। डुमरांव के गौशाला रोड निवासी व पेशे से राजमिस्त्री बिनोद उर्फ सोमारू महतों हत्याकांड में पुलिस के हाथ अबतक खाली है। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस की जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। वहीं इस हत्याकांड की गूंज बिहार विधानसभा में भी सुनाई पड़ी है। स्थानीय विधायक डा अजित कुशवाहा ने बिनोद के हत्योरों की अविलंब गिरफ्तारी तथा इस हत्याकांड की तफ्तीश तेजी से करने की मांग की है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस की मुश्किले बढ़ गई है।

वहीं दूसरी तरफ मंगलवार की शाम डुमरांव नगर में भी लोगों ने कैंडल मार्च निकाल हत्यारों की गिरफ्तारी का नारा बुलंद किया। बता दें कि डुमरांव नगर के गौशाला रोड निवासी बिनोद महतो पुत्र कलेश्वर महतो शुक्रवार की दोपहर से लापता हो गए थे। अगले दिन शनिवार को इटाढ़ी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के बधार में गेहूं के एक खेत से उनका शव बरामद किया गया था। उसके सर पर चोट के निशान थे, जिससे उसकी हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा था। शव के पास 315 बोर की गोली व एक बैरल भी मिला था। इस हत्या का क्या कारण हो सकता है। यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस को उनका मोबाइल फोन मिला है। जो जांच में अहम सुराग हो सकता है। इस संबंध में एएसपी राज ने कहा कि पुलिस ने इस हत्याकांड को चुनौती के रूप में लिया है। कई बिंदुओं पर गहराई से जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here