‌‌‌एक दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है बक्सर का मशहूर राम विवाह

0
300

-एक से नौ दिसंबर तक नया बाजार रोड में नहीं चलेंगे बड़े वाहन
बक्सर खबर। बक्सर में होने वाला मशहूर सीता-राम महोत्सव बुधवार से प्रारंभ हो रहा है। जो नौ दिसम्बर तक जारी रहेगा। इस वर्ष यहां 6 तारिख को फुलवारी, आठ को राम बारात व रात्रि में राम विवाह महोत्सव संपन्न होगा। जिसमें शामिल होने के लिए देश के अनेक हिस्सों से संत महात्म यहां आते हैं। साथ ही श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ता है।

नौ दिनों तक दिन कृष्ण लीला, राम लीला का मंचन भी होता है। इस वर्ष वाल्मीकिय रामायण की कथा होगी। इसके लिए स्वामी राघवा चार्य जी, अवध धाम यहां पधार चुके हैं। उनकी कथा अपराह्न तीन से छह बजे के तक प्रतिदिन चलेगी। महोत्सव प्रारंभ होने से पूर्व आज मंगलवार को स्थिति का जायजा लेने एसपी नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

सीताराम विवाह महोत्सव स्थल का जायजा लेते एसपी नीरज कुमार

उन्होंने सीताराम विवाह आश्रम नया बाजार के महंत राजा राम जी से मिलकर तैयारी एवं प्रशासनिक जरुरतों के बारे में जाना। वहीं सदर एसडीओ धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि राम विवाह महोत्सव को देखते हुए यह एक से नौ दिसम्बर तक नया बाजार रोड में बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here