बक्सर की बेटी सरगम को मिला फैशन डिजाइनिंग में गोल्ड मेडल

0
377

-सदर विधायक समेत व अनेक लोगों ने दी शुभकामनाएं
बक्सर खबर। बक्सर की बेटी सरगम तोमर ने फैशन डिजाइनिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। उसे यह पुरस्कार 12 मार्च को राष्ट्रीय फैशन प्रोद्योगिकी संस्थान चैन्नई द्वारा प्रदान किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि उपेन्द्र प्रसाद सिंह सेक्रेटरी वस्त्र उद्योग मंत्रालय सह चेयरमैन बॉग ने प्रदान किया। उनके साथ निफ्ट के डायरेक्टर शंतमनु भी उपस्थित रहे। बक्सर का नाम उंचा करने वाली सरगम तोमर को यह मेडल वर्ष 2020 की वार्षिक परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के लिए मिला है।

इसका श्रेय उसने अपने बड़े पिता कमलेश सिंह को दिया। जो पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह के प्रतिनिधि रहे हैं। सरगम की मां का नाम पुष्पा कुंवर विजय सिंह व पिता का नाम कुंवर विजय सिंह है। बेटी की सफलता पर पूरा परिवार प्रसन्न है। इस सफलता पर सदर विधायक संजय तिवारी, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, पूर्व विधायक हृदय नारायण यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमाशंकर पांडेय, त्रिलोकी मिश्रा, अनिल उपाध्याय, धनंज सिंह, उत्तम यादव, साधु यादव, राजा खान आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here