मिसेज इंडिया के फाइनल चार तक पहुंची बक्सर की बहू

1
3887

‌‌‌ -कॉर्पोरेट ट्रांसपोर्ट की नौकरी से जुड़ी है सृष्टि पांडेय
बक्सर खबर। अपने जिले की बहू सृष्टि पांडेय मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। और इतना ही नहीं उसने चौथे चरण में प्रवेश भी प्राप्त कर लिया। यह चरण श्रीलंका में संपन्न हुआ। लेकिन, वहां से आगे नहीं बढ़ सकी। लेकिन, इतने लंबे सफर को तय कर उसने यह तो बता दिया। यहां की बेटियां ही नहीं बहू भी कुछ कर सकती है। फेमिना द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया प्रतियोगिता काफी चुनौती पूर्ण होती है।

क्योंकि इसमें सिर्फ भारत ही नहीं भारतीय मूल की विदेशी महिलाएं भी शामिल होती हैं। सृष्टि अपने जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत सिताबपुर गांव के रहने वाले अमरेन्द्र पांडेय की पत्नी हैं। उनका एक छह वर्ष का पुत्र है। जिसका नाम शौर्य है। कॉर्पोरेट ट्रांसपोर्ट के प्रोफेशन से जुड़ी सृष्टि बताती हैं पति ने हौसला दिया तो मैंने इसमें शामिल हो अपना प्रदर्शन दिखाया। कुल 70 के लगभग प्रतिभागी थी। हमने कोलंबो पहुंच अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। हमें इसकी खुशी है। 19 जुलाई को वहां हम लोग अगले चरण के लिए कोलंबो पहुंचे थे। लेकिन, यह सफर वहीं थम गया। अमरेंद्र के बड़े भाई  अवनीश पांडे जो शिक्षक हैं। उन्हीं के द्वारा या जानकारी बक्सर खबर को प्राप्त हुई है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here