बक्सर के बुलेट और तूफान ने दौड़ में मारी बाजी

0
583

-मकर संक्रांति पर आरा के पवना में हुआ था आयोजन
बक्सर खबर। जिले के दो घोड़ों ने गुरुवार को आरा में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। पवना गांव में मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कई जिलों से घोड़े पहुंचे थे। प्रथम स्थान आरा के बंगवा का घोड़ा आया।

लेकिन, दूसरे स्थान पर बुलेट और तीसरे स्थान पर तेज तूफान ने बाजी मारी। यह दोनों घोड़े जिले के अरियांव गांव निवासी पूर्व मुखिया बृजराज सिंह के हैं। इनके सवार हरेराम यादव व साकेत कुमार सिंह ने यह पुरस्कार प्राप्त किए। इनका सहयोग गिरजा राम व गोरख ने किया। कार्यक्रम ग्रामीण लोगों के सहयोग से आयोजित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here