बक्सर के सिपाही की आरा में मौत, रोहतास में था तैनात

0
947

बक्सर खबर। बक्सर के रहने वाले बिहार पुलिस के सिपाही की मौत आरा में हो गई। सूचना के अनुसार  गुरुवार की रात अचानक उसके पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। उसे आरा सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृत सिपाही कमलेश्वर राय (37) जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी रामदुलार राय का पुत्र था। सूचना के अनुसार उसकी तैनाती सासाराम में है। वह विभागीय कार्य से गुरुवार को आरा आया था। क्षत्रिय स्कूल आरा में वह अपने साथियों संग रात को रुका। रात ढाई बजे के लगभग उसे तेज दर्द होने लगा।

साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। परिजनों को सूचना दी गई। वहां से आरा नगर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टामार्टम कराया। सूत्रों ने बताया वर्ष 2011 में ही उसकी नौकरी लगी थी। इस दुखद खबर के कारण उसकी पत्नी, बच्चों व परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था। पूछने पर ज्ञात हुआ। उसकी पहली पोस्टिंग आरा में ही हुई थी। इसके उपरांत तबादला सासाराम हो गया। 1999 में उसकी शादी हो चुकी थी। उसके परिवार में मां लखिया देवी, पत्नी प्रभावती देवी, पुत्र सोनू कुमार और मोनू कुमार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here