बक्सर में देखा गया सात फुट का दूसरा खली

0
2163

बक्सर खबर : आप इस व्यक्ति को तस्वीर में देख रहे हैं। इनके चेहरे को गौर से देखिए। क्या इनका चेहरा और कद आपको खली की तरह नहीं दिखते। वैसे इनका नाम मनोज यादव है। इनसे बक्सर खबर का सामना दो दिन पहले पांडेय जी की दुकान पर हुआ। महाराजा पेट्रोल पंप के सामने स्थित कृषि औजार भंडार पर वे खेती के उपकरण लेने आए थे। बातचीत में पता चला उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। बलियां जिला के थाना नरही अंतर्गत उनके गांव का नाम सुरहीं है।

तीस-पैतीस की उम्र के मनोज पहले काफी हेल्दी थे। अर्थात देखने में खली से कम नहीं लगते थे। लेकिन परिवार के बोझ और बीमारी ने इनको कमजोर कर दिया है। वे चार बच्चों के पिता हैं। लेकिन जीविका का साधन कृषि ही है। जहां लगातार मेहनत करने के अलावा उनके पास कोई और साधन नहीं। मनोज बताते हैं मेरी भी इच्छा है। कहीं और न सही भोजपुरी फिल्मों में ही काम मिल जाता। आज ढ़ाई फुट के बौने को काम मिल जाता है। लेकिन हम पर न जाने डायरेक्टरों की नजर क्यों नहीं पड़ती।

add

कुछ मिल जाता तो हम भी अपना जीवन सुधार पाते। इनका कद सात फिट लंबा है। 13 नंबर के जूते पैर में आते हैं। लेकिन मिलते नहीं। इस लिए बनवाने पड़ते हैं। इनकी डाइट भी एक नहीं तीन लोगों के बराबर है। सो किलो का वजन यह यूं ही उठा लेते हैं। वे बताते हैं हमारा गांव बक्सर के नजदीक है। इस लिए यहां से हम लोग अपनी जरुरतों का सामान खरीदते हैं। उनके पास कोई फोन नहीं। बेटे के पास फोन है। जिसका नंबर 8739083124 है। जो इनकी मदद करना चाहे अथवा आश्चर्यजनक कद को देखना चाहते हैं तो इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here