उत्साह के साथ मनाया गया बक्सर जिले का 32 वां स्थापना दिवस

0
203

-जिला परिषद अध्यक्ष ने दादी को खिलाया अपने हाथों केक
बक्सर खबर। अपना घर, गांव, शहर किसको प्यारा नहीं लगता। उस समय बक्सर के लोग बहुत खुश थे। जब 17 मार्च 1991 को बक्सर अनुमंडल से जिला बना था। तब से लेकर अब तक लगातार जिला स्थापना वर्ष उत्साह पूर्वक मनाया जाता रहा है। शुक्रवार को परंपरा का निर्वहन करते हुए जिला प्रशासन ने अपने स्तर के कई कार्यक्रम आयोजित किए थे।

सुबह सात बजे किला मैदान से साइकिल जागरुकता रैली निकली। जगह-जगह प्रखंड से लेकर पंचायतों तक में पौधा रोपण कराया गया। वहीं समाहरणालय के समक्ष स्थित पार्क में केक काटकर जिला स्थापना दिवस मनाया गया। जिला परिषद अध्यक्ष विद्या भारती, डीएम अमन समीर व डीडीसी महेन्द्र पाल आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर स्थापना दिवस का आगाज किया।

किला मैदान से साइकिल रैली निकालते लोग व पदाधिकारी

इस दौरान केक काट जिला परिषद अध्यक्ष ने विशेष रूप से आमंत्रित दादी को खिलाया तो खूब तालियां बंजी। इसके अलावे रंगोली व शाम में कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इन सबसे अलग रहा पर्चा वितरण कार्यक्रम। उन 28 परिवारों के लिए यह दिन यादगार बन गया। जिन्हें जिला प्रशासन ने भूमि का पर्चा थमाया। सूचना के अनुसार डुमरांव के छह, सिमरी के दो, नावानगर के चार, बक्सर के पांच, राजपुर के पांच, इटाढ़ी के चार व चौसा के दो लोगों को यह लाभ मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here