आर्थिक तंगी से परेशान व्यवसायी ने समाप्त की जीवन लीला

0
2723

-डुमरांव की घटना से पूरा परिवार आहत, मौके से मिला सुसाइड नोट
बक्सर खबर। डुमरांव के व्यवसायी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की है। लेकिन, इसकी भनक आज सोमवार की सुबह परिजनों को लगी। घर वालों ने नजारा देखा तो दंग रह गए। उनके एक हाथ की नस भी कटी हुई थी। लेकिन, पास में रखे सुसाइड नोट ने यह स्पष्ट कर दिया कि कर्ज से परेशान होकर संतोष प्रजापति(50) ने ऐसा किया है। वे मूल रुप से कपिलमुनी द्वार डुमरांव के निवासी थे। स्टेशन से सटे बाईपास रोड में किराए पर भवन लेकर कारखाना चलाते थे। रविवार की रात वे घर नहीं गए। यहीं कारखाने पर भी रुक गए।

आज सोमवार की सुबह घर वालों को पता चला वहां पत्नी अंजली देवी व पुत्र रवि रंजन पहुंचे। पिता को फंदे पर लटका देख दहाड़े मार रोने लगे। परिजनों ने डुमरांव थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची तो पूछताछ में परिजनों ने बताया कुछ वर्ष पहले आगजनी की घटना से कारखाना बंद हो गया था। कर्ज लेकर उन्होंने अपना कारोबार पुन: खड़ा करना चाहा। लेकिन, स्थिति बेहतर नहीं थी। दूसरी तरफ कर्ज देने वाले दबाव बना रहे थे। जिसके कारण उन्होंने ऐसा किया है। पूछने पर पुलिस ने कहा इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here