‌‌‌बुढ़ाडीह में चली गोली, दो हथियार जब्त, चार गिरफ्तार

0
233

-लंबे समय से दो पक्षों के बीच चल रहा है भूमि विवाद
बक्सर खबर। बुढ़ाडीह गांव में मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच विवाद भड़क गया। सुबह नौ बजे के लगभग एक पक्ष के लोग गोलीबारी करने लगे। दूसरे पक्ष ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने तलाशी के दौरान दो असलहे जब्त किए। जो गैर कानूनी हैं। पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया इस गांव में भूमि विवाद को लेकर लंबे समय से सुरेश व विजय शंकर यादव के बीच विवाद चला आ रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक कंट्री मेड राइफल, छह जिंदा कारतूस, छह खोखा बरामद किया। असलहों को छिपाकर रखा गया था। फसाद खड़ा करने के आरोप में विजय शंकर यादव, उमाशंकर, रामाशंकर व विन्ध्याचल कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। क्योंकि कुछ माह पहले ही इन दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। तब पुलिस ने चेतावनी दी थी। लेकिन उसको दरकिनार कर मंगलवार की सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस वजह से इनके खिलाफ पुलिस को कठोर कार्रवाई करनी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here