बोलो प्यारे…जय बजरंगी की धुन पर झूम उठा बक्सर

0
344

बक्सर खबर: अपनी वर्षों पुरानी पहचान को जिंदा रखते हुए बक्सर के लोगों ने मंगलवार को हनुमान जयंती मनाई। इस मौके पर विभिन्न महावीरी अखाड़ों की ओर जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल लोग सिर पर केशरिया और पीली पगड़ी बांधे हुए थे।

आकर्षक झांकी

वे पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन करते चल रहे थे। जुलूस में शामिल लोग, ‘बोलो प्यारे जय बजरंगीं के नारे भी लगा रहे थे। इन नारों से बक्सर गूंजता रहा। गाजे- बाजे संग निकाले गए इस जुलूस में अखाड़े के लोग लाठी, डंडा, भाला, तलवार, गद्दा, गतका, बनेठी आदि का प्रदर्शन रहे थे।

भगवान की आकर्षक झांकी

सूर्यास्त से पहले से निकलने वाले ये जुलूस देर रात तक शहर की विभिन्न सड़कों पर घूमते रहे। इसमें हर वर्ग और उम्र के लोग शामिल थे। भीड़ के चलते शहर में कई बार जाम के भी हालात बने। स्थानीय लोग खुद खड़े होकर ट्रैफिक को संभालते नजर आए। हालांकि जुलूस के मद्देनजर प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

आकर्षक झांकी

बता दें कि होली के बाद दूसरे मंगलवार को मनाई जाने वाली महावीर जयंती को लेकर तैयारियां कई दिन पहले ही शुरू हो जाती हैं। इसमें हनुमान सहित अन्य देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां बनती हैं। जिनका नगर भ्रमण होता है। 

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here