‌‌‌ बोलेरो ने मारी बाइक को टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

0
2151

-मुफस्सिल इलाके में रात के वक्त हुई दुर्घटना, वाहन जब्त, चालक फरार
बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना के चुन्नी गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिसके कारण एक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक का नाम अंगद यादव (47) ग्राम कनकनरयनापुर, थाना मुफस्सिल है। घायल किशुन ठाकुर (25) भी इसी गांव के रहने वाले हैं। सूचना के अनुसार यह दोनों युवक किसी काम से चुन्नी गांव गए हुए थे। चौसा-धनसोई मार्ग पर दुर्घटना रात दस बजे के लगभग हुई।

यह दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी नहर मार्ग के मोड पर सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। चालक मौके पर ही अपना वाहन छोड़ भाग गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को चौसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अंगद यादव को मृत घोषित कर दिया। किशुन को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here