‌‌‌ हर दिल अजीज राजपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हुए सेवानिवृत

0
249

-प्रखंड सभागार में समारोह आयोजित कर दी गई विदाई
बक्सर खबर। राजपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गंगा सागर साहू तीस अप्रैल को सेवानिवृत हो गए। 12 सितम्बर 2020 को उन्होंने राजपुर प्रखंड की कमान संभाली थी। उसके बाद से लेकर अपने सेवा काल के अंतिम दिन तक उन्होंने किसी भी शिक्षक को कड़वे वचन नहीं बोले। जहां भी गए शिक्षकों का हौसला बढ़ाया और बेहतर करने की सलाह देते रहे। अपने इस स्वभाव के कारण लोग उन्हें साधु जी भी कहते थे।

मंगलवार को जब उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही थी तो राजपुर, चौसा व बक्सर प्रखंड के अनेक शिक्षक, प्रधानाध्यापक समारोह में शामिल हुए और सबने उनके सेवा काल की प्रशंसा की। उन्होंने ने भी अपने संबोधन में सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर राजपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार उपस्थित रहे। राजपुर प्रखंड का प्रभार फिलहाल चौसा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हृषिकेश सिंह को मिला है। वे भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मध्य में सेवानिवृत बीईओ गंगा सागर साहू

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत प्रधानाध्यापक संजय दुबे व संचालन नवीन कुमार ने किया। इस दौरान राजपुर के बीआरपी रहे विनोद पांडेय, अशोक कुमार, वर्तमान बीआरपी रामविचार सिंह, स्वामीनाथ आदि ने आयोजन के संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर शिक्षक नेता धनंजय मिश्रा, शिवजी दुबे, ज्ञानचंद राय, अजय सिंह, अशोक सिंह, सौरभ कुमार, शशी प्रकाश, मनोरमा कुमारी, मनोरंजन पांडेय, विपिन कुमार, संतोष सिंह, विवेक आनंद समेत प्रखंड के अधिकांश प्रधानाध्यापक व शिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here