गया स्नातक व शिक्षक सीट से भाजपा को मिली जीत

0
680

-अवधेश नारायण सिंह ने पुनीत व जीवन कुमार ने संजीव श्याम को हराया
बक्सर खबर। मगध प्रमंडल के गया स्नातक व शिक्षक सीट से भाजपा को जीत मिली है। गुरुवार को हुई मतगणना के दौरान स्नातक सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। भाजपा उम्मीदवार व विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राजद के उम्मीदवार पुनीत सिंह को पराजित किया। पुनीत राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र हैं। वहीं शिक्षक सीट से भाजपा के जीवन कुमार ने जदयू के निवर्तमान शिक्षक प्रतिनिधि संजीव श्याम को हराया। गुरुवार की देर शाम इन दोनों निर्वाचित सदस्यों को मगध प्रमंडल के आयुक्त ने प्रमाणपत्र प्रदान किया।

सूचना के अनुसार गया स्नातक का चुनाव कांटे का रहा। अवधेश नारायण सिंह को कुल 24290 मत मिले। पुनीत सिंह को 22626 मत प्राप्त हुए। कुल 61130 लोगों ने मतदान किया था। जिसमें से 53999 मत वैध रहे। जबकि 7131 मत अवैध हो गए। अवधेश नारायण सिंह को प्रथम वरियता में 158 तथा द्वितीय वरियता में 493 मत की बढ़त मिली गई थी। वहीं शिक्षक सीट से विजई रहे भाजपा के जीवन कुमार ने जदयू के निवर्तमान एमएलसी संजीव श्याम को पराजित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here