‌‌‌बिहार क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, पुरानी समिति हुई मान्य

0
273

बक्सर खबर। बिहार क्रिकेट संघ का चुनाव 29 सितम्बर संपन्न हो गया। जिसमें राकेश कुमार तिवारी को नया अध्यक्ष चुना गया है। इस मतदान में शामिल होने के लिए बक्सर से दो ग्रुप के लोग पहुंचे थे। एक पुरानी समिति और दूसरी नई समिति। जिसका कुछ दिनों पहले चुनाव यहां के सचिव व अन्य लोगों ने अपने स्तर से करा लिया था। लेकिन, वहां जाने पर पता चला कि चुनाव अधिकारी ने वर्ष 2017 में चयनीत समिति का नाम ही मतदाता सूची में शामिल किया है।

उस तिथि के बाद बिहार के कुछ जिलों में चुनाव कराकर दूसरी कमेटी बना ली गई थी। जिसे इस चुनाव में शामिल होने की मान्यता नहीं मिली। ऐसे में स्वयं की समिति बनाने वालों को करारा जवाब मिला है। उनकी कमेटी को बिहार क्रिकेट संघ ने मान्यता नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार पूर्व में सुरेश अग्रवाल को अध्यक्ष, राजकुमार सिंह उपाध्यक्ष व विनय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष थे। मतदान में उनके शामिल होने से स्पष्ट हो गया है। इसी समिति का निर्णय अब आगे मान्य होगा। क्योंकि प्रदेश स्तर पर नई समितियों को मान्यता नहीं मिली है। वैसे आगे क्या होता है। इसका भी जल्द ही पता लग जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here