भोज में गरम हुई जिला परिषद की राजनीति

0
657

बक्सर खबर : जिला परिषद सदस्यों का औपचारिक मिलन बुधवार को राजपुर के खिरी गांव में हुआ। वहां की पार्षद प्रियंका देवी के पति सत्येन्द्र चौबे ने अपने लोगों को विशेष प्रयोजन पर आमंत्रित किया था। जहां पहुंचे सिमरी पश्चिमी के प्रतिनिधि विजय मिश्रा व ब्रह्मपुर पार्षद प्रतिनिधि दिनेश तिवारी मिले। इन लोगों ने आपसी विमर्श के साथ नव वर्ष में जिला परिषद की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई। एक दिन पहले हुई जिला परिषद की बैठक बुलाने पर भी हैरानी जताई।

पार्षदों ने कहा उप विकास आयुक्त मोबिन अली के जाने के बाद से यहां कहां क्या चल रहा है। इसकी सूचना किसी को नहीं है। प्रशासन अपनी मन वाला कर रहा है। क्योंकि वर्तमान सरकार ही पुरी तरह से असफल और अयोग्य है। जिस वजह से ऐसी परेशानी हो रही है। क्या नई सरकार बनाने की योजना भी बन रही है। यह पूछने पर विजय मिश्रा ने कहा ऐसा नहीं है। हम सभी अपने बीच के सदस्य सत्येन्द्र चौबे के यहां एक पारिवारिक आयोजन में मिलने गए थे। उनकी दादी प्रभावती देवी का स्वर्ग वास हो गया था।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here