निधि समर्पण अभियान में बुजुर्ग दे रहे युवाओं को मात

0
78

-भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए जिले में चल रहा है धन संग्रह
बक्सर खबर। अयोध्या में बनने जा रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर व तीर्थ क्षेत्र निर्माण हेतु पूरे देश में धन संग्रह अभियान चल रहा है। अपने जिले में भी मकरसंक्रांति को इसका शुभारंभ हुआ। निधि समर्पण के लिए अधिकृत टोली संपर्क कर रही है। इस अभियान में सहयोग करने वाले बुजुर्ग युवाओं को मात दे रहे हैं। सामने की तस्वीर शहर के चीनी मिल इलाके की है।

फुलवासो देवी जो अधिवक्ता द्वारिका नाथ तिवारी की मां हैं। उन्होंने 1600 सौ रुपये का सहयोग किया। यह राशि जितनी बड़ी नहीं उससे बहुत ज्यादा उनका समर्पण है। एक बुजुर्ग महिला जिसने कुछ रुपये अपनी जरुरत के लिए बचाकर रखे थे। उसे भगवान के नाम पर दान कर उन्होंने अपने बच्चों और नाती को यह संदेश दिया। जीवन की कमाई में कुछ हिस्सा धर्म का होता है। अर्थात आवश्यकता के अनुसार उसे परोपकार में खर्च करना चाहिए। तस्वीर में उनके परिवार के सदस्य व होमियो चिकित्सक डा. नरेन्द्र श्रीवास्तव दिख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here