अटल जी को श्रद्धांजलि देने जुटे राजनीतिक दल

0
171

बक्सर खबर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को आज जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। शहर के पीपी रोड में सर्वदलीय सभा का आयोजन किया गया। जिसका संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष रणाप्रताप सिंह ने किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने अपने उदगार भी व्यक्त किए और नम आंखों से महान नेता को याद किया। दोपहर एक बजे शुरू हुआ कार्यक्रम घंटो चलता रहा। राजनीतिक दलों के अलावा राह से गुजरते लोगों ने भी रुककर राष्ट्र पुरुष को याद किया।

मौके पर पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, युवराज चन्द्र विजय सिंह, भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी, बलराम पाठक, शिवांग विजय सिंह, सत्येन्द्र ओझा, बजरंगी मिश्रा, राजद अध्यक्ष शेषनाथ यादव, लोजपा अध्यक्ष अखिलेश सिंह, कामेश्वर पांडेय, बजरंगी मिश्रा, विनोधर ओझा, सुशील राय, निर्भय राय, श्रवण तिवारी, विभोर द्विवेदी, पंकज उपाध्याय, जयप्रकाश राय समेत अनेक नेता, कार्यकर्ता व शहर के लोग इसमें शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here