‌‌‌16 करोड़ की लागत से बनेगा आशा पड़री गंगौली मार्ग

0
896

-6.9 किलोमीटर लंबे पथ का होगा चौड़ीकरण, विजय मिश्रा ने दी जानकारी
बक्सर खबर। जिले के दियरांचल को मुख्यमंत्री ने तोहफा दिया है। जल्द ही आशा पड़री से नियाजीपुर होते गंगौली बांध तक जाने वाले चन्द्रमा मिश्र पथ का चौड़ीकरण होगा। 6.9 किलोमीटर लंबे पथ के निर्माण पर कुल 16 करोड़ 16 लाख रुपये खर्च होंगे। इसकी विभागीय मंजुरी मिल चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसकी जानकारी देते हुए युवा नेता विजय मिश्रा ने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री व ग्रामीण कार्य विभाग की पहल पर यह कार्य संभव हुआ है। इस सड़क के जिर्णोद्धार से लगभग लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

आशा पड़री से निकले वाले मार्ग की हालत बहुत जर्जर है। जबकि ट्रैफिक का लोड़ लगातार बढ़ रहा है। इस सड़क के बनने से नियाजीपुर, सैहार, भकुरा, पड़री, राजापुर, अर्जुनपुर, दुबौली, एकवना, दुल्हपुर समेत कई छोटे-छोटे डेरा को लाभ मिलेगा। साथ ही उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाले दियरांचल के पुल तक भी लोगों को जाने में सुविधा होगी। इसके लिए हम मुख्यमंत्री को पुन: धन्यवाद देना चाहते हैं। क्योंकि वर्षो से उपेक्षित पड़े पथ की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं थी। लोगों को मार्ग बदलकर आना जाना पड़ता था। अब इससे निजात मिलेगी। उम्मीद है 2024 में टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। ‌वैसे विजय मिश्रा ने अपने दादा जी के नाम पर बनने वाली सड़क को मंजूरी दिला अपनी राजनीतिक ताकत का परिचय दिया है। लेकिन, इसका लाभ दियरा की पूरी जनता को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here