शराब लदी मैजिक को पुलिस ने किया जब्त, चालक गिरफ्तार

0
899

बक्सर खबर। सोनवर्षा ओपी की पुलिस ने शनिवार को तड़के महादेवगंज में शराब लदी मैजिक को जब्त कर लिया। इसके साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक के बयान पर महादेव गंज के ही अरविंद सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शराब अरविंद सिंह की थी। अरविंद का नाम पहले भी शराब के अवैध कारोबार में आ चुका है। पुलिस जांच कर रही है।

ओपी प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि शनिवार सुबह तीन बजे के करीब महादेव गंज में शराब लदी एक मैजिक के खड़ा होने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मैजिक खड़ी थी और उसमें चालक विश्राम सिंह सो रहा था। तलाशी के दौरान मैजिक से पांच कार्टून शराब बरामद हुई। इनमें 180 एमएल की 189 बोतल और 750 एमएल की 12 बोतल शराब थी। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विश्राम ने बताया कि मैजिक और शराब महादेव गंज के ही अरविंद सिंह की है। उसके बयान पर पुलिस ने अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here