‌‌‌सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत, एक अन्य घायल

0
1256

-एनएच पर देर रात हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। सड़क दुर्घटना में घायल अधिवक्ता कालिका राय (55वर्ष) की मौत रविवार की रात हो गई। वे बाइक से एक युवक के साथ सफर कर रहे थे। कृष्णाब्रह्म थाना के लेवाड़ गांव के समीप उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने कालिका राय को मृत घोषित कर दिया। वे मुफस्सिल थाना के कम्हरियां गांव के निवासी थे। इस संबंध में पूछने पर कृष्णाब्रह्म के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। दूसरे घायल का उपचार किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना एनएच 922 पर देर रात हुई थी। जिसके कारण वाहन का पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here