‌‌‌असलहा लेकर टेरर फैलाने वाला युवक गिरफ्तार बक्स

0
853

बक्सर खबर। खुली सड़क हाथ में असलहा लिए युवक टेरर फैला रहा था। किसी ने पुलिस को सूचना दी। ब्रह्मपुर में मनीष नाम का युवक हाथ में पिस्तौल लेकर लोगों को खुलेआम धमका रहा है। पुलिस तुरंत पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। हालाकि मामला भूमि विवाद से जुड़ा था।

लेकिन, कोई विधि व्यवस्था को चुनौती दे तो पुलिस भला कहां चुकने वाली है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया मनीष कुमार सिंह को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। भूमि विवाद से जुड़े मामले में वे लोगों को धमका रहे थे। यह मामला आज बुधवार सुबह का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here