कार के छत पर जा बैठी पुलिस पर भड़की महिला

0
1773

-घंटो हंगामे के बाद महिला पुलिस ने लिया हिरासत में
बक्सर खबर। गंगा सेतु चेक पोस्ट के पास सोमवार की सुबह बखेड़ा खड़ा हो गया। हट्ठी-कट्ठी महिला को पुलिस वालों ने चेकपोस्ट पर डांट पीला दी। बस क्या था वह पुलिस से भीड़ गई। विवाद बढ़ता चल गया। फिर क्या था, महिला ने वहां ऐसा बखेड़ा खड़ा किया की पुलिस वाले हाथ जोड़ते-जोड़ते थक गए। लेकिन, वह टस से मस नहीं हुई। चेकपोस्ट के पास जाम लग गया। वह एक कार की छत पर चढ़कर बैठ गई। किसी तरह नीचे उतारा गया तो बीच सड़क पर बैठ गई।

आस-पास से गुजरते लोग इसकी तस्वीर और वीडियो बनाने लगे। पुलिस को पसीना आने लगा। पता नहीं क्या वायरल हो और क्या हो जाए। नगर थाने को सूचना दी गई। महिला सिपाहियों के साथ अफसर पहुंचे। हाथा-पाई के बाद उस पर काबू पाया गया। थाने लाने पर उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला। जिससे संपर्क होने पर पता चला। वह यूपी के बलियां से यहां भटक कर आ गई है। घर वाले डेढ़-दो घंटे बाद आए। उन्होंने बताया मानसिक रुप से परेशान हैं। उनकी कोई गलती नहीं। पुलिस को उन्होंने डाक्टर के पर्चे दिखाए। फिर महिला को परिवार वालों के साथ जाने दिया गया। तब जाकर विवाद शांत हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here