‌‌‌‌‌‌प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिल रहा 78 हजार का अनुदान

0
64

– सोलर लगाने वाली कंपनियां दे रही फाइनेंस की भी सुविधा
बक्सर खबर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत इन दिनों जिले में जमकर प्रचार-प्रसार चल रहा है। इस मौके का लाभ सभी उपभोक्ता उठा सकते हैं। जिनके पास बिजली का कनेक्शन है। वे बगैर किसी तामझाम के एक फोन कॉल पर इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत विभिन्न कंपनियां काम कर रही हैं। और बिजली विभाग के अधिकारी भी शिविर लगाकर इसकी जानकारी लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। कनक सोलर के राजन तिवारी ने बताया, इसके तहत पिछले सप्ताह भर से शहर के सभी मोहल्लों और कई ग्रामीण बाजारों में शिविर लगाया गया है।

इस दौरान लोग बिजली विभाग से जुड़ी अपनी शिकायत भी रख रहे हैं और साथ ही साथ इस योजना का लाभ भी ले रहे हैं। राजन तिवारी ने बताया प्रति किलोवाट लगभग 30 हजार का अनुदान मिल रहा है। अगर कोई दो केवी का सोलर सिस्टम लगाता है। तो उसे सरकार की तरफ से 70 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। अर्थात एक लाख 40 हजार का प्रोजेक्ट महज 80 हजार में उपभोक्ता को उपलब्ध करा दिया जाएगा। अगर किसी के पास इतनी राशि एक बाद अदा करने की व्यवस्था नहीं हो तो उसे एक हजार रुपये प्रतिमाह की किस्त पर भी यह सोलर पैनल मिल जाएगा।

भगत सिंह पार्क में आयोजित शिविर में शामिल लोग

इस राशि को अदा करने की अवधि लगभग चार वर्ष होगी। अगर कोई तीन केवी का पैनल लगवाना है तो उसकी सब्सिडी घटकर 60 प्रतिशत हो जाएगी। अर्थात एक लाख 90 हजार की लागत का सोलर पैनल पर उसे 78 हजार की सीधी छूट मिलेगी। उससे उपर अगर चार, पांच अथवा जितने केवी का सोलर लें। छूट की सीमा 78 हजार ही होगी। इसके लिए उपभोक्ता 7488681966 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लोगों को इस योजना की जानकारी देने के लिए सोमवार को भगत सिंह चौक पर शिविर आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here