मां के सामने ही गंगा की लहरों में डूब गया कलेजे का टुकड़ा

0
654

– सिमरी प्रखंड इलाके में हुआ हादसा
बक्सर खबर। शुक्रवार को सिमरी प्रखंड के गंगौली गांव के समीप गंगा के पानी में डूब जाने से दस वर्षीय दुर्गेश की मौत हो गई। यह इलाका रामदास राय के डेरा ओपी के अंतर्गत आता है। यह हादसा शुक्रवार की सुबह साढ़े सात के लगभग हुआ। दुर्गेश अपनी मां के साथ नहाने गया था। लेकिन, अचानक पानी में चला गया। यह देख मां ने आवाज लगानी शुरू की। आस-पास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन, बाढ़ का पानी जमा होने के कारण किसी की हिम्मत आगे जाने की नहीं हुई।

लोगों ने मदद के लिए सिमरी बीडीओ शशिकांत शर्मा और सीओ कौशल कुमार को फोन करना शुरू किया। लेकिन, अलर्ट जारी होने के बाद भी इन अधिकारियों का फोन बंद मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गेश गंगौली निवासी दीपक मल्लाह का पुत्र था। घटना के चार घंटे बाद वरीय अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके अलावा स्थानीय गोताखोर भी इस काम में जुटे थे। उन्होंने बच्चे को शव को पानी से बाहर निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here